Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक

अनुपस्थित और स्थानांतरित वोटरों का होगा सही सत्यापन

Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
(उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजर)

रानीश्वर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 27 मतदान केंद्रों के बीएलओ के साथ बैठक की, जिसमें 76.49% डिजिटाइजेशन प्रगति की समीक्षा करते हुए बिना फोटो व दस्तावेज वाले मतदाताओं के प्रपत्र अपलोड करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शुक्रवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत 27 मतदान केन्द्र के ऐसे बी०एल०ओ० जिन्हें गणना प्रपत्र भरने में तथा ए०एस०डी०डी० सूची तैयार करने में कुछ-कुछ कठिनाईयाँ हो रही है, के साथ बैठक किया गया। 

बैठक में उपस्थित बी०एल०ओ० द्वारा बताया गया कि कई मतदाता के पास फोटोग्राफ नहीं है, आधार कार्ड नहीं है तथा कुछ ऐसे मतदाता का फार्म प्राप्त हुआ है जो उनके क्षेत्र में नहीं रहते है। इस सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर द्वारा बताया गया कि जिन मतदाताओं के पास फोटोग्राफ नहीं है उनका मोबाइल से फोटो खीचकर अपलोड करे। 

जिन मतदाताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उनका भी गणना प्रपत्र भरकर अपलोड करे तथा ऐसे मतदाता जो उनके क्षेत्र में नहीं रहते है उनका सही तरीके से सत्यापन कर अनुपस्थित या स्थानान्तरित श्रेणी में चिन्हित कर गणना प्रपत्र को अपलोड करे। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी बी०एल०ओ० को यह भी बताया गया कि दिनांक 22.07.2026 को बी०एल०ए०-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ तृतीय बैठक करना है। 

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर द्वारा यह भी बताया गया कि रानीश्वर प्रखण्ड में लगभग 76.49 प्रतिशत का डिजीटाइजेंशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और 11 मतदान केन्द्रों में शत प्रतिशत गणना प्रपत्र के डिजीटाइजेंशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।उक्त बैठक में सभी बी०एल०ओ० सुपरवाइजर, प्रखण्ड के निर्वाचन पदाधिकारी, कर्मी और ऑपरेटर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं