Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
ERO और AERO को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ERO और AERO के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा की, जिसमें एन्यूमरेशन फॉर्म के शत-प्रतिशत वितरण और 69.54% डिजिटाइजेशन प्रगति पर चर्चा करते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए गए।
दुमका: उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है तथा प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 69.54 प्रतिशत तक संपन्न हो चुका है। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


