Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन

इंजीनियर-इंचार्ज और वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में
(संयंत्र में सुरक्षा सम्मान)

बोकारो इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "सुरक्षा सम्मान समारोह" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो नियमित कर्मचारियों और दस ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर-इंचार्ज, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों एवं नियमों के अनिवार्य अनुपालन को सुनिश्चित करना था। 

सुरक्षा सम्मान समारोह में  सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी को सर्वप्रथम सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों एवं उनके प्रभावी समाधान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने अपने संबोधन में श्रमिकों से सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने तथा सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो नियमित कर्मचारियों एवं दस ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों ने भी सुरक्षा, सतर्कता, संभावित खतरों और उनके निवारण से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में परियोजना विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार को भावपूर्ण विदाई
Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन
Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न
Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न