Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत

बिचौलियों की शिकायत तत्काल जिला प्रशासन को देने का निर्देश

Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
(होमगार्ड बहाली समीक्षा बैठक)

धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन ने होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन जल्द शुरू होगा। प्रशासन ने राज्य सरकार को पत्र भेज दिया है तथा उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को बिचौलियों व अफवाहों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

धनबादः होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को पत्र भेज दिया है और आदेश मिलते ही तिथि निर्धारित कर सभी अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी।

समाहरणालय में हुई बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार को भेजे गए पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई। पत्र देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया और प्रशासन की पहल पर भरोसा व्यक्त किया। बाद में प्रतिनिधियों ने बाहर मौजूद अन्य अभ्यर्थियों को भी बैठक की जानकारी दी, जिसके बाद सभी आश्वस्त होकर लौट गए।

उपायुक्त ने कहा कि होमगार्ड बहाली की पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है और आगे की सभी औपचारिकताएं भी निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की जाएंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता से प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को विशेष रूप से बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन या नियुक्ति कराने का दावा करता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में राजभाषा बैठक, शब्दावली प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे और विवेक कुमार शामिल थे। बैठक के बाद सभी अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए प्रक्रिया के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त गंभीर
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी बड़ी राहत
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार को भावपूर्ण विदाई
Bokaro News: इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में "सुरक्षा सम्मान समारोह" का आयोजन
Bokaro News: कोल्ड रोलिंग मिल में "मिल ऑपरेटर से प्रोडक्ट मैनेजर" कार्यशाला संपन्न
Bokaro News: लोक संवाद में 40 आवेदनों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की त्वरित सुनवाई
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 को लेकर समाहरणालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न