Dumka News: विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडलों को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
आत्मविश्वास के साथ परिवार को आर्थिक संबल देंगी दीदियां
दुमका के रामगढ़ में पलाश टोटो योजना के तहत जामा विधायक लुईस मरांडी ने छह सखी मंडल की महिलाओं को ई-रिक्शा वितरित किए। जेएसएलपीएस की इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि से ऋण देकर स्थायी आजीविका और स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
दुमका: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को रामगढ़ के जिला परिषद दुकान परिसर में दुमका पलाश टोटो योजना के तहत छह सखी मंडल की महिलाओं के बीच ई-रिक्शा (टोटो) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जामा की विधायक लुईस मरांडी ने महिलाओं को टोटो की चाबी सौंपकर उन्हें स्वरोजगार की नई राह पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ इस अवसर का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का आह्वान किया। बताया गया कि दुमका पलाश टोटो योजना के अंतर्गत संकुल संगठनों के माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे ई-रिक्शा खरीदकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

