7-8 माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा, दुमका में धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनी

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हुआ प्रदर्शन

7-8 माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा, दुमका में धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनी
दुमका में लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर धरना देते स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मी

दुमका में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

दुमका: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय, दुमका के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने लंबित वेतन, मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन को मांग-पत्र सौंपा।

कर्मियों का आरोप है कि अनुबंध कर्मियों को तीन से चार माह तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों को सात से आठ माह से मानदेय और पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

धरना के दौरान कर्मचारियों ने स्व. रेखा कुमारी, अनुबंध एएनएम, जामताड़ा के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा और उनके पति को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही लंबित वेतन भुगतान, 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू करने, प्रोत्साहन राशि के भुगतान, स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, ईपीएफ और ईएसआई से जुड़ी अनियमितताओं की जांच तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई।

कर्मियों ने यह भी मांग की कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध अनुबंध पर समायोजित किया जाए और महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

यह भी पढ़ें: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

संघ के जिला सचिव कैलाश प्रसाद साह ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फ्रांस की धरती पर भारत का बजा डंका: जेपी पांडेय

धरना कार्यक्रम में महासंघ के जिला मंत्री राजीव नयन तिवारी, चिकित्सा संघ के अध्यक्ष तपन कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जरमुंडी प्रखंड मंत्री मनोज कुमार, विनीता कुमारी, वरुण कुमार, सुप्रियो साहा, सुनाली रुज, मोनिका मरांडी, शांति हेम्ब्रोम, सरोज भगत, प्रिसिला सोरेन सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार