फ्रांस की धरती पर भारत का बजा डंका: जेपी पांडेय
भारत की आर्थिक और सामरिक ताकत पर जताया विश्वास
भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने G-7 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसे मजबूत कूटनीति और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम बताया।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के G-7 देशों के साथ फ्रांस में आयोजित बैठक में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि अब भारत का डंका G-7 सहित पूरी दुनिया में बजना शुरू हो चुका है। भारतीय प्रधानमंत्री को बैठक में ले जाने के लिए दूसरे देशों से विशेष विमान भेजे जा रहे हैं। यह बदलते भारत की तस्वीर को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी कुर्सी से उठकर उनका स्वागत करने पहुंचे। यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के संकट का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर अवश्य पड़ रहा है, लेकिन जैसे ही ईरान का होर्मुज मार्ग खुला, लगभग 62 हजार टन एलपीजी गैस लेकर भारतीय जहाज भारत के लिए रवाना हो गया।
पांडेय ने दावा किया कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 50 प्रतिशत टैरिफ के तहत भारत से वसूली गई राशि को लौटाने का निर्देश दिया है। उनके अनुसार, इससे यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की कूटनीति मजबूत हुई है और अमेरिका को भी अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि फ्रांस में आयोजित G-7 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के समक्ष भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव और युद्धों का स्थायी समाधान संवाद के माध्यम से ही संभव है। भारत हमेशा शांति, वार्ता और सहयोग की नीति में विश्वास करता है।
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि दुनिया में ताकतों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और इसमें भारत की कूटनीति का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और भारत के प्रति बढ़ता सम्मान, देश की बढ़ती शक्ति और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


