Sahebganj News: आरएसएस कार्यालय में हमले पर बजरंगी महतो ने जताई चिंता, उच्चस्तरीय जांच की मांग
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर हिंदू धर्म रक्षा मंच ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झारखंड प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने घटना को गंभीर बताते हुए एनआईए या किसी केंद्रीय एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
साहिबगंज: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर मंगलवार रात हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर जिले का माहौल गरमा गया है। हिंदू धर्म रक्षा मंच ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन से हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
हिंदू धर्म रक्षा मंच के झारखंड प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह हमला केवल एक कार्यालय पर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में जुटे विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन की विचारधारा पर हमला है। यह घटना बेहद चिंताजनक और सुनियोजित साजिश का हिस्सा लगती है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


