झारखंड के बिरहोर, असुर और पहाड़िया समुदायों की स्वास्थ्य चुनौतियों पर होगी बड़ी रिसर्च, XISS और ICMR ने मिलाया हाथ

दो वर्षों के शोध प्रोजेक्ट के लिए XISS और ICMR-NITHR के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

झारखंड के बिरहोर, असुर और पहाड़िया समुदायों की स्वास्थ्य चुनौतियों पर होगी बड़ी रिसर्च, XISS और ICMR ने मिलाया हाथ
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में मौजूद XISS और ICMR-NITHR के पदाधिकारी

ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS), रांची और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्राइबल हेल्थ रिसर्च (ICMR-NITHR), जबलपुर ने झारखंड के विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (PVTG) की स्वास्थ्य सेवाओं पर शोध के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

रांची: ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्राइबल हेल्थ रिसर्च (आईसीएमआर-एनआईटीएचआर), जबलपुर ने "आदिवासी इलाकों में हेल्थकेयर डिलीवरी सिस्टम में कमियों और चुनौतियों की पहचान : एक मल्टीसेंट्रिक स्टडी" नामक एक अहम रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए दो वर्षों के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह सहयोग भारत में पीवीटीजी आदिवासियों की स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रिसर्च-आधारित उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एमओयू पर एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर, एसजे और आईसीएमआर-एनआईटीएचआर, जबलपुर के निदेशक डॉ. प्रवीण भारती ने हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम के दौरान साइंटिस्ट-जी डॉ. कल्याण ब्रता साहा और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्री अभिषेक शारॉफ के साथ एक्सआईएसएस के डीन (एकेडमिक्स) डॉ. अमर तिग्गा एवं रिसर्च एंड प्लानिंग विभाग से डॉ. संत प्रसाद और डॉ. उमा चटर्जी भी उपस्थित थे।

यह अध्ययन झारखंड में विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) के बीच हेल्थकेयर डिलीवरी में मौजूद महत्वपूर्ण कमियों और चुनौतियों की पहचान पर केंद्रित होगा। इन समूहों में हजारीबाग जिले का बिरहोर समुदाय, गुमला जिले का असुर समुदाय तथा पाकुड़ जिले का पहाड़िया समुदाय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी

इस रिसर्च का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए साक्ष्य-आधारित नीतिगत सुझाव तैयार करना है।

यह भी पढ़ें: मेडटेक इनोवेशन डे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुधार के लिए लॉन्च किया 'डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स'

डॉ. कुजूर ने इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे एविडेंस-बेस्ड पॉलिसी निर्माण और आदिवासी स्वास्थ्य अनुसंधान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, डॉ. प्रवीण भारती ने झारखंड के पीवीटीजी समुदायों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाने के साथ-साथ संयुक्त अनुसंधान और शैक्षणिक प्रकाशनों को बढ़ावा देने में इस साझेदारी की महत्ता पर जोर दिया।

प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. कल्याण ब्रता साहा ने हेल्थकेयर सेवाओं में आने वाली बाधाओं की पहचान करने तथा दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित