Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
(नशामुक्ति जागरूकता रथ रवाना)

धनबाद समाहरणालय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को एसएसपी प्रभात कुमार और डीडीसी सन्नी राज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और विद्यार्थियों को समाज को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ जिले में व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार को धनबाद समाहरणालय परिसर से ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से युवाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा समाहरणालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित