Koderma News: समाहरणालय में पलाश मार्ट कैनोपी स्टॉल का आगाज, बिरसा हरित ग्राम योजना के आमों की मची धूम
उप विकास आयुक्त रवि जैन सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
कोडरमा जिला समाहरणालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आमों की बिक्री के लिए पलाश मार्ट कैनोपी स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त और उप विकास आयुक्त रवि जैन ने गढ़ाईनडीह की किसान गजमातीय दीदी द्वारा उपजाए गए आम्रपाली आमों की सराहना की और स्वयं खरीददारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कोडरमा: जिला समाहरणालय परिसर, कोडरमा में पलाश मार्ट कैनोपी के अंतर्गत स्टॉल लगाया गया, जिसमें बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आमों की बिक्री की गई। इस स्टॉल में मुख्य रूप से आम्रपाली किस्म के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें गढ़ाईनडीह की किसान गजमातीय दीदी द्वारा उत्पादित किया गया था। इस स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दीदी से आम खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया। वार्तालाप के दौरान उपायुक्त ने दीदी से पिछले वर्ष की आमदनी, आम की किस्मों तथा कितने रकबा में आम का उत्पादन किया गया, इत्यादि विषयों पर जानकारी ली।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


