JEE Advanced 2026 में डीपीएस बोकारो का धमाका, अमन राज अमन बने टॉपर

JEE Advanced 2026 में डीपीएस बोकारो का धमाका, अमन राज अमन बने टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता हासिल कर डीपीएस बोकारो का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी

जेईई एडवांस्ड 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र अमन राज अमन ने एससी कैटेगरी में अखिल भारतीय स्तर पर 651वां रैंक प्राप्त कर सर्वोच्च सफलता हासिल की।

निर्मल महाराज

बोकारो : इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड-2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, समाचार भेजे जाने तक 16 विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना है।

विद्यालय के छात्र अमन राज अमन ने अखिल भारतीय स्तर पर एससी कैटेगरी में 651वां रैंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी कैटेगरी में तन्मय कुमार ने 970वां रैंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेधावी छात्र अनुज ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में एआईआर 3513 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इनके अलावा सूर्यांश, क्रांति कृष महतो, कुमार अनमोल, ध्रुव सत्यम, रिद्धिम गुप्ता, सैयद अरहम अशरफ और आयुष राज सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अन्य सफल छात्र-छात्राओं के नाम आने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: 15 हजार करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार से बदलेगी बोकारो स्टील प्लांट की तस्वीर

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विदित हो कि जेईई मेन 2026 की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थीं। पहला सत्र 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 2 से 8 अप्रैल 2026 तक संपन्न हुआ। वहीं, जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी।

बोकारो में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। पहला केंद्र चिकसिया (चास) स्थित बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस के अल्फा आईसीटी सेंटर में तथा दूसरा केंद्र ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेंट लैब्स (क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के निकट) में बनाया गया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप