बोकारो
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... गोमिया में ONGC के CBM प्लांट पर रैयतों का कब्जा: मुख्य गेट जाम, गहरा सकता है क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ऊर्जा संकट
Published On
By Mohit Sinha
गोमिया के ONGC खुद्गड्डा CBM प्लांट का मुख्य गेट रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर जाम कर दिया है। प्लांट संचालन और ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Published On
By Anshika Ambasta
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सतर्कता विभाग के अधिकारियों तथा एमजंक्शन के प्रतिनिधियों समेत 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से 22 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सजगता को मजबूत करना था। सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन और पोस्टर डिजाइन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अधिशासी एवं अनधिशासी वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उनके विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बताया। ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
Published On
By Mohit Sinha
ESL Steel Limited ने अपनी प्रमुख स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सात HIV काउंसलिंग एवं टेस्टिंग कैंपों के माध्यम से 307 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। ये शिविर शिखर पार्किंग प्लाजा, चिमनी पार्किंग और गरगा गेट के पास जिला स्वास्थ्य समिति एवं ICTC सेंटर-सदर अस्पताल, बोकारो के सहयोग से आयोजित किए गए। शिविरों में ट्रक चालकों, हेल्परों और दैनिक मजदूरों को गोपनीय HIV जांच एवं परामर्श के साथ HIV/AIDS की रोकथाम, संक्रमण, उपचार और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। Bokaro News: बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत निकली अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2026) के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व की जानकारी देना और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना है। 2 सितंबर को बीजीएच परिसर से निकली रैली में चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान कॉर्निया दान के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। Bokaro News: 30 घंटे के आंदोलन के बाद इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन झुका, मृतक के परिजन को 8 लाख मुआवजा और नियोजन
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो के चास में मृतक दुर्गा चरण महतो के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर करीब 30 घंटे तक चले आंदोलन और वार्ता के बाद इलेक्ट्रो स्टील कंपनी (वेदांता) प्रबंधन के साथ सहमति बन गई। देर रात करीब 3 बजे हुई वार्ता में प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति जताई। Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो की 18 वर्षीय युवती के लंबे समय से लापता रहने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई वास्तविक कार्रवाई की जानकारी मांगी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों का तबादला दंडात्मक कार्रवाई नहीं माना जा सकता। राज्य सरकार को 10 दिन के भीतर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की स्थिति पर विस्तृत जवाब दाखिल करना होगा। Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में आप का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Published On
By Suman Kumari
बोकारो में आम आदमी पार्टी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने ध्वजारोहण किया, जबकि आईटीआई चास कार्यालय में जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। Crime News: चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी पर हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो में कांवड़ियों के जत्थे के साथ डीजे वाहन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए कांवड़ियों को समझाने लगे। Bokaro News: बीएसएल में अधिकारियों हेतु 'मंथन' लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन का आयोजन
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के लिए 'मंथन' लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करना और संगठन के रणनीतिक लक्ष्यों पर संवाद स्थापित करना था। इस दौरान उत्पादन क्षमता, वित्तीय सुदृढ़ता, परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता, पर्यावरणीय दायित्व, ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, संसाधन प्रबंधन और कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। Bokaro News: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का बोकारो डीसी कार्यालय घेराव
Published On
By Susmita Rani
भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बोकारो जिला ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की मांग की गई। Bokaro News: शिक्षा के महत्व पर जोर, बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट ने बच्चों को दिए छाते
Published On
By Susmita Rani
बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एलुमनी ट्रस्ट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच छातों का वितरण किया। समाजसेवी कुमार अमरदीप ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट स्लम क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, उपहार और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग कर रहा है। 