बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने विजेताओं और उनके विभागाध्यक्षों को किया सम्मानित
बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से 22 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सजगता को मजबूत करना था। सप्ताह के दौरान क्विज, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण, स्लोगन लेखन और पोस्टर डिजाइन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अधिशासी एवं अनधिशासी वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उनके विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग द्वारा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सजगता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक “सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों, सुरक्षित कार्य-पद्धतियों, संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के प्रति निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध रहने तथा कार्यस्थल पर “सुरक्षा सर्वोपरि” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।इस प्रकार के कार्यक्रम कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने, सुरक्षित कार्य-पद्धतियों को प्रोत्साहित करने तथा संगठन में मजबूत एवं सतत सुरक्षा संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में टेक्निकल सेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



