Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बच्चों ने कालिया नाग युद्ध, मणिहारी रूप, नटखट बाल रूप और महारास की दी प्रस्तुति
तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों ने कालिया नाग युद्ध, मणिहारी रूप, नटखट बाल रूप और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान ‘कालिया नाग युद्ध’ की प्रस्तुति अथर्व एवं कृष्ण ने दी। ‘मणिहारी रूप’ में अर्नव, उर्वशी, वसुंधरा एवं परिणीति ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, ‘नटखट बाल रूप’ में सिया एवं अविर्भाव ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल सुलभ चंचलता और नटखट अंदाज को जीवंत कर दिया। ‘महारास’ की आकर्षक प्रस्तुति में आरशित, अन्वी यादव, अन्वी राज, आरोही, रितिक, हर्ष, सक्षम, अजनीश, उर्वशी, अनोखी, आरव, सिया एवं आरुष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन में प्री-प्राइमरी समन्वयक बनानी नियोगी, सीसीए समन्वयक एकता, गतिविधि प्रभारी श्वेता प्रकाश एवं प्रभारी एवलि बर्नवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं को प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई।
जन्माष्टमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, सीख और सांस्कृतिक जुड़ाव का सुंदर अवसर बना। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण सृजित करते हुए नन्हे-मुन्नों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts
Latest News



