Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी

अंतिम सांस तक जारी रहेगा आंदोलन: निपु सिंह

Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
(जंतर-मंतर चौक पर हजारों समर्थकों के साथ नारेबाजी करते राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ता)

झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ देश बचाओ’ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर देने और लाभार्थियों की पहले जांच कराने की मांग की।

रांची/दिल्ली: झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने दिल्ली के जंतर मंतर चौक के निकट हजारों से अधिक समर्थकों के साथ आरक्षण हटाओ देश बचाओ, अभियान का नेतृत्व किया इस मौके भारत माता की जय के नारा के साथ शुरुआत किया। अपने भाषण में निपु सिंह ने कहा कि आज आरक्षण के चलते देश आगे नहीं बढ़ रहा औरजब तक आरक्षण नहीं हटेगा देश बर्बादी की ओर जाते रहेगा और कहा कि आरक्षण हटाने के लिए बचपन से आंदोलन कर रहे हैं और कहा कि आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति देखकर दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आरक्षण देने से पहले उसकी जांच होना चाहिए और कहा कि आरक्षण जब तक नहीं हटेगा मैं अंतिम सांस तक आंदोलन करता रहूंगा। आरक्षण के चलते देश में चौहत्तर प्रतिशत वाले बच्चे फेल हो जा रहे हैं और चौतिंस प्रतिशत वाले बच्चे डॉक्टर और शिक्षक बन रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश किधर जा रहा है और देश की कितनी प्रगति आने वाले दिन में होने वाला है इस मौके पर लेखक और समाजसेवी मिथिलेश कुमार पांडे भी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी