Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी

मुख्य चौक पर तीन बाइकें आपस में टकराईं

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
(रामगढ़ सड़क दुर्घटना दुमका)

दुमका के रामगढ़ प्रखंड में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में अनियंत्रित 14 चक्का हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया और मुख्य चौक पर तीन बाइकें भिड़ गईं। दुर्घटना में घायल बाइक सवारों को ग्रामीणों ने रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।

दुमका: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली घटना रामगढ़-गुहियाजोरी मुख्य मार्ग के समीप सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जहां एक 14 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने या बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, दुमका की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में हाईवा चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। मार्ग के घुमावदार होने के कारण हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Jharkhand Govt Ad
मुख्य चौक पर तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत

वहीं दूसरी घटना रामगढ़ मुख्य चौक स्थित बजाज शोरूम के सामने हुई, जहां तीन अज्ञात मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच एवं उपचार किया। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक मोटरसाइकिल पर सूअर का मांस लदा हुआ था, जबकि दूसरी बाइक पर भी इसी प्रकार का सामान रखा हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की त्वरित मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।एक ही सुबह हुई इन दोनों सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने घुमावदार मार्गों पर वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: आजसू पार्टी प्रमंडल कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी