Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई विस्तृत जानकारी
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डालसा सभागार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके संवैधानिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
पाकुड़: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा सम्मानपूर्ण जीवन से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








