बंधुआ मजदूरी के खिलाफ पाकुड़ प्रशासन सख्त, शिकायतों की जांच के बाद ही होगी विमुक्ति

महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ने पर भी दिया गया जोर

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ पाकुड़ प्रशासन सख्त, शिकायतों की जांच के बाद ही होगी विमुक्ति
बंधुआ मजदूरी और बालश्रम रोकने को लेकर आयोजित बैठक

पाकुड़ में बंधुआ मजदूरी उन्मूलन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीडीसी अरविन्द कुमार लाल ने अधिकारियों को शिकायतों की समुचित जांच के बाद ही विमुक्ति की कार्रवाई करने और मुक्त मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।

पाकुड़: बंधुआ मजदूरी उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर बंधुआ मजदूरी से जुड़े मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की समुचित जांच के बाद ही बंधुआ मजदूरों की विमुक्ति की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि विमुक्त कराए गए मजदूरों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से लाभ मिल सके। माइंस क्षेत्रों में बंधुआ मजदूरी और बालश्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल
Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
Opinion: अपने समय से आंखें चुराना सबसे बड़ी मक्कारी है, यह ईमानदार साहित्यकारिता से भी गद्दारी है