SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
भारत निर्वाचन आयोग ने SIR-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। दावा एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR), 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग की ओर से जारी पत्र के माध्यम से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई है। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 तक कर दी गई है। वहीं, दावा एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने तथा उनके निष्पादन की प्रक्रिया 5 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मतदाता जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर जोर
त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में दर्ज कराएं आपत्ति
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची से संबंधित अपने विवरण की जानकारी प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या आवश्यक संशोधन हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर नियमानुसार दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
प्रशासन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करने में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से SIR-2026 की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








