Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा

दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर, नदी तट और डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर घटने के बावजूद दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर।

जमशेदपुर में लगातार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासन ने नदी तट और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जमशेदपुर : जिले में लगातार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर से बनी बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण जिला प्रशासन ने नदी तट और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निकासी, सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जलजमाव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकालने का निर्देश दिया है। जुस्को के सहयोग से शास्त्रीनगर, रामजनमनगर, बागबेड़ा समेत अन्य प्रभावित इलाकों में मोटर पंप लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। नगर निकायों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मोटर पंप, मशीनरी तथा अन्य संसाधनों की व्यवस्था करें।

जलजमाव वाले इलाकों में पानी निकलने के बाद युद्धस्तर पर सफाई कराने को कहा गया है। सड़कों और गलियों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि गंदगी और मच्छरों के प्रजनन से होने वाली बीमारियों का खतरा कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग को भी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम को चिन्हित आश्रय स्थलों में भोजन, पेयजल, प्राथमिक उपचार, रोशनी और स्वच्छता समेत सभी जरूरी सुविधाएं तैयार रखने का निर्देश दिया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की बुधवार सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर गिरावट की ओर है। खरकई नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गई है, लेकिन दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने नदी, नाला और जलजमाव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा जलस्तर में उतार-चढ़ाव के दौरान किसी तरह का जोखिम नहीं लेने की अपील की है।

जरूरत पड़ने पर लोगों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों या चिन्हित आश्रय स्थलों में जाने को कहा गया है। साथ ही नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम