Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने की

 Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में पलामू और बिहार के सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक।

पलामू और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवाद, अपराध, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हुसैनाबाद के एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने की, जबकि मेजबानी छत्तरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने की।

पलामू: छत्तरपुर उग्रवाद, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने की, जबकि मेजबानी छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की।

बैठक में पलामू जिले से सटे बिहार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, असिस्टेंट कमांडेंट एवं विभिन्न थाना के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में नक्सली गतिविधियों एवं अन्य अपराधों से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर पुलिस समन्वय स्थापित करने तथा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्टों को मजबूत करने, आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की सूची दोनों राज्यों के बीच साझा करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं पशु तस्करी जैसी गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लगातार समन्वय आवश्यक है। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच नियमित संवाद एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे उग्रवाद, अपराध, तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पलामू पुलिस ने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत
Ranchi News: बीआईटी मेसरा और जादवपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित
Dhanbad News: बाघमारा कॉलेज में नए भवन की सौगात, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया फोर एसीआर भवन का शिलान्यास
Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 'पिक्सेल स्पंदन 2026' का शुभारंभ
Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Deoghar News: बर्मसिया में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग