Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश

डीडीसी स्मृता कुमारी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
(गिरिडीह समाहरणालय समीक्षा बैठक)

गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधूरी व लंबित योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, लटकते बिजली तारों को दुरुस्त करने तथा गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गिरिडीह: जिले में संचालित विकास योजनाओं को गति देने, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आमजनों को योजनाओं का शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। 

बैठक में विद्युत प्रमंडल उत्तरी एवं दक्षिणी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भवन प्रमंडल, NREP, पथ प्रमंडल, भूमि संरक्षण सहित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा क्रियान्वित आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान प्रगति, पूर्ण एवं लंबित कार्यों, कार्य में आ रही बाधाओं तथा उनके समाधान की जानकारी ली। 

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अधूरे पड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध आम जनता की सुविधाओं, आवश्यकताओं और जिले के समग्र विकास से है। ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। 

उन्होंने सड़क, भवन, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सहित अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण मापदंडों के अनुरूप कराए जाएं। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट एवं स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यों की वास्तविक प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

लंबित योजनाओं में तेजी लाने का सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें: Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उपायुक्त ने धीमी गति से संचालित एवं लंबे समय से लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को स्पष्ट रूप से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य किसी प्रकार की बाधा है, उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विद्युत प्रमंडल उत्तरी एवं दक्षिणी के अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यहां-वहां लटक रहे एवं अव्यवस्थित विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत तारों की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों की सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

सतत मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य, समयबद्ध निष्पादन एवं प्रभावी फील्ड निरीक्षण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन समय-समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। 

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं बेहतर कार्यप्रणाली के साथ योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने पर जोर दिया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल उत्तरी एवं दक्षिणी के पदाधिकारी, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई, पथ प्रमंडल, NREP, भूमि संरक्षण सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद
Bokaro News: स्टील प्लांट में डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026 का हुआ सफल आयोजन
Sahebganj News: नगर थाना पुलिस ने गुल्लीभट्टा चोरी कांड का किया सनसनीखेज पर्दाफाश
Hazaribagh News: विधायक मनोज यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया स्थल निरीक्षण
Giridih News: अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, छात्रों ने उत्साह के साथ साझा की यादें
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत