Hazaribagh News: विधायक मनोज यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया स्थल निरीक्षण

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की विभागीय पहल की सराहना

Hazaribagh News: विधायक मनोज यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया स्थल निरीक्षण
(हजारीबाग सड़क निरीक्षण)

बरही-गया रोड स्थित ओल्ड जीटी रोड की बदहाल स्थिति को देखते हुए विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने स्थल निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से सड़क की स्थायी मरम्मत का टेंडर खोल दिया गया है तथा तत्काल चलने लायक बनाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया है।

हजारीबाग: बरही-गया रोड स्थित ओल्ड जीटी रोड की जर्जर स्थिति को लेकर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बुधवार को पहल करते हुए हजारीबाग उपायुक्त को मामले की जानकारी दी। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यपालक अभियंता को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और तत्काल सड़क को दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाने की मांग की। 

Jharkhand Govt Ad
इस पर कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने कहा कि बुधवार से ही सड़क को चलने लायक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और तत्काल आवागमन की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश कम होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसके लिए टेंडर भी बुधवार को खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए तत्काल सड़क को आवागमन योग्य बनाने के साथ ही जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत कार्य कराया जाएगा। बताया गया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने विधायक मनोज कुमार यादव से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया था। 

यह भी पढ़ें: Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद

उन्होंने विभाग के माध्यम से सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराने का आग्रह किया था। इसके बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग उपायुक्त से संपर्क किया, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। मौके पर जिप सदस्य प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मुखिया शमशेर आलम, उपमुखिया मनोज उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद