Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र से पहले झारखंड विधानसभा में सर्वदलीय बैठक

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक

Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र से पहले झारखंड विधानसभा में सर्वदलीय बैठक
मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

झारखंड विधानसभा के षष्ठम मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

सभी दलों से संसदीय मर्यादा बनाए रखने की अपील
सदन की गरिमा और सुचारू संचालन पर बनी सहमति

रांची : झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में 06 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर सहमति बनी।

Jharkhand Govt Ad
 

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सकारात्मक वातावरण में संचालित कराने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: JPSC परीक्षा विवाद पर जनाधिकार महासभा ने उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड की किशोरी दिल्ली से सकुशल मुक्त, 1 लाख रुपये में बेचे जाने का खुलासा

06 अगस्त से शुरू होने वाला झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र राज्य के विभिन्न जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सरकार के विधायी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र से पहले झारखंड विधानसभा में सर्वदलीय बैठक Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र से पहले झारखंड विधानसभा में सर्वदलीय बैठक
सियार के मांस वाली शराब! नेपाल की अनोखी परंपरा ने खींचा लोगों का ध्यान
Sahibganj News: कृषि विभाग ने जल्द 100 फीसदी रोपाई पूरी होने की जताई उम्मीद
JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज? जानिए क्या है MDR प्रस्ताव और अभी क्या हैं नियम
Bokaro News: बीएसएल में अधिकारियों हेतु 'मंथन' लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन का आयोजन
उत्तर प्रदेश: बियर पार्टी के दौरान विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
Breaking News: सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बातचीत
World Update: रूस का दावा यूक्रेन के हमलों में 21 जुलाई से 100 से अधिक मौतें
H-6N बॉम्बर के साथ चीन ने पहली बार JL-1 मिसाइल का किया प्रदर्शन, भारत भी रेंज में
Adivasi Mahotsav 2026: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों तैयारियां: वंदना दादेल
जम्मू-कश्मीर पर फिर गरमाई राजनीति, अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर आमने-सामने भाजपा और पीडीपी