मानसून सत्र में NEET विवाद गरमाया, NDA और कांग्रेस आमने-सामने

कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप

मानसून सत्र में NEET विवाद गरमाया, NDA और कांग्रेस आमने-सामने
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते NDA सांसद।

संसद के मानसून सत्र में NEET पेपर लीक मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के निकट कांग्रेस के धरने के विरोध में किया गया।

भाजपा ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वे विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल हंगामा कर रहे हैं। सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैनर लेकर प्रदर्शन कर सदन का समय बर्बाद करती है और उन मुद्दों से बचती है, जिन पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

संबित पात्रा ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों और सोनम वांगचुक से बातचीत की। उनके अनुसार, बातचीत में यह बात सामने आई कि पेपर लीक के मुद्दे पर गंभीर मंथन और कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहती, बल्कि केवल राजनीति करना चाहती है। पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एनडीए छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हितों से बढ़कर कुछ नहीं है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद