Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर दिलाएंगे इलाज
पाकुड़ के महेशपुर सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान को लेकर ओरिएंटेशन बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को संभावित मरीजों की समय पर पहचान व मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पाकुड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महेशपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले टीबी जांच शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा संभावित टीबी मरीजों को जांच के लिए शिविरों तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


