Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया छापेमारी अभियान
बाघमारा के कतरास एरिया 4 अंतर्गत केसलपुर में सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद अस्पताल के पीछे से लगभग 35 टन अवैध कोयला जब्त किया है।
बाघमारा: एरिया 4 कतरास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केसलपुर बंद अस्पताल के पीछे अवैध कोयले के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सीआईएसएफ को जानकारी मिली के क्षेत्र में कोयला का अवैध भंडारण किया गया है। सीआईएसएफ ने करवाई करते हुए, मौके से लगभग 35 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस रेड में सी आई एस एफ की टीम और रामकनाली थाना की पुलिस मुख्य रूप से मौजूद थी।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की ओर से कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा और न ही प्रबंधन का कोई सहयोग मिला। यह छापेमारी कतरास के केसलपुर बंद अस्पताल के पीछे काफी देर तक चली। प्रशासनिक और सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


