Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च

जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
(रवींद्र चौक पुतला दहन)

पाकुड़ में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट-सीबीएसई गड़बड़ी के विरोध में झामुमो ने जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

पाकुड़: जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों एवं नौजवानों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2026) व सीबीएसई मार्किंग में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध जता रहे आंदोलनरत छात्र एवं छत्राओं पर हुए लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण बर्ताव के विरोध में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के नेतृत्व में जिले के में पैदल आक्रोश मार्च करते हुए जिले के रविंद्र चौक में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया।

अपने संबोधन में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा छात्र एवं छत्राओं हुए लाठी चार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है। जब छात्र व नौजवानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा था, तो केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से उन्हें डरा-धमकाकर मार-पीट कर छात्रों के आंदोलन को समाप्त करना चाहती है। 

भाजपा ने केंद्र की सत्ता में बैठने के लिए हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नई नौकरी देने के बजाय हर बार पेपर लीक का मामला सामने आ जाता है। अभी हाल ही में नीट परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया, यह पूरी तरह से छात्रों के साथ अन्याय है। छात्र कड़ी मेहनत और ईमानदारी से हर बार परीक्षा की तैयारी करते है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों के परिश्रम पर पानी फेर देती है।

वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व केंद्रीय सदस्य श्याम यादव व केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने अपने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों का हित नही चाहती है। हर बार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है इसे हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी। छात्रों व नौजवानों पर केंद्र सरकार के निर्देश पर हुए लाठीचार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है। हमारी पार्टी छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है।

यह भी पढ़ें: काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से राहगीर परेशान, हर दिन दुर्घटना का बना रहता है खतरा

मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मिया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बबलू मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी, मोसरर्फ हुसैन, रहमान अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद