Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
झारखंड सरकार के लोगो वाले 1940 नकली स्टीकर बरामद
पलामू पुलिस ने एसपी कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना पर पांकी थाना क्षेत्र के जिरो टोला में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में शराब, स्प्रिट और नकली रैपर जब्त किए।
पलामू: जिला पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम जिरो टोला, बाघमरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। लाला सिंह नामक व्यक्ति की दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का उत्पादन और खरीद-बिक्री किए जाने की भनक मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
छापेमारी दल का गठन और कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जब जिरो टोला स्थित लाला सिंह की बंद दुकान पर दबिश दी, तो ताला तोड़कर तलाशी लेने के दौरान अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दुकान के अंदर भारी मात्रा में निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब, स्प्रिट और नामचीन ब्रांड्स के नकली रैपर व बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने सभी सामग्रियों को विधिवत जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामद सामानों का विवरण:

स्प्रीट: 05 गैलन (कुल 250 लीटर)
ब्रांडेड रैपर: स्टर्लिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेंडिंग, सिग्नेचर व्हिस्की, रॉयल स्टैग (काफी मात्रा में)
सरकारी स्टीकर: झारखंड सरकार का लोगो लगा स्टीकर (1,940 पीस)
रंग बनाने की सामग्री: शराब को रंग देने के लिए चॉकलेट ब्राउन रंग का लाल पदार्थ (प्लास्टिक में)
खाली शीशे की बोतलें: 1,530 पीस

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


