JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई

14वीं JPSC परीक्षा परिणाम पर उठाए गंभीर सवाल

JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
रांची में 14वीं JPSC परीक्षा परिणाम के विरोध में JPSC कार्यालय का घेराव करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रांची में JPSC कार्यालय का घेराव कर 14वीं JPSC परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने परीक्षा परिणाम रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की।

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 14वीं जेपीएससी (JPSC) परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए परीक्षा परिणाम रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि जेपीएससी रोजगार देने वाली संस्था के बजाय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

शशांक राज ने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष थी तो जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा क्यों लिया गया। उनके अनुसार, अध्यक्ष का इस्तीफा पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के अधीन एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसलिए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं और आयोग वर्षों से नियमित परीक्षा कैलेंडर भी जारी नहीं कर रहा है। साथ ही आयु सीमा से जुड़े मुद्दों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को थार से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने राज्य सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, भाजयुमो रांची महानगर जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज को पुलिस बल के माध्यम से दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजयुमो अपना आंदोलन जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

भाजयुमो ने चेतावनी दी कि जब तक 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम रद्द कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में मनीष दुबे, विश्वजीत पाठक, संजय महतो, रणधीर दास, प्रिंस कुमार, राहुल चौबे, धीरज अग्रवाल, श्वेता सिंह, चंदन प्रजापति सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब
झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU
सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह