बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दुमका में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फेक लिंक, ओटीपी सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और साइबर कानून की जानकारी दी गई।
दुमका: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दुमका के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत बुधवार को दुमका सदर प्रखंड स्थित सीएम एसओई गर्ल्स हाई स्कूल, दुमका में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर किशोरियों, को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना था।


कार्यक्रम में बताया गया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के गतिविधि कैलेंडर के अनुसार जिले के चयनित विद्यालयों में प्रत्येक माह विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) का समन्वित सहयोग रहा। संयुक्त प्रयासों से विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार, AVA संस्था के जिला प्रतिनिधि अमलेश कुमार, दुमका प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिकाएं सुजाता कर्ण एवं आकांक्षा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता टुडू, शिक्षिकाएं विभा टुडू, शिवांगी कुमारी एवं नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


