14वीं जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी और युवाओं के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा भाजयुमो

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक आयोजित

14वीं जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी और युवाओं के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा भाजयुमो
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में 14वीं JPSC परीक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों पर आयोजित बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम, रोजगार, नियोजन नियमावली और लंबित भर्तियों समेत युवाओं के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों, रोजगार, नियोजन नियमावली और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा झारखंड के युवाओं की आवाज़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के समय 1932 आधारित नियोजन नीति का वादा किया था, लेकिन आज भी कई नियुक्तियां पुराने 1985 कट-ऑफ के आधार पर की जा रही हैं। इससे सरकार के वादों और वास्तविकता के बीच का अंतर साफ दिखाई देता है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड का युवा रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार इन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक स्पष्ट और स्थायी नियोजन नियमावली नहीं बना सकी है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हेमन्त सोरेन का सख्त निर्देश, दो माह में पूरी करें लंबित सड़क और पुल परियोजनाएं

बैठक में रोजगार, लंबित भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी, बढ़ते पलायन और जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे झारखंड में जनजागरण अभियान चलाएगा और रोजगार, नियोजन नियमावली, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के अधिकारों के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़