Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ेंगे स्थानीय छात्र
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने दुमका में निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण कर कार्यों को जल्द पूर्ण कर इसे जनता के लिए खोलने का निर्देश दिया।
दुमका: शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप निर्माणाधीन तारा मंडल भवन एवं साइंस सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने प्रधान सचिव को परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं अब तक की प्रगति से अवगत कराया। उपायुक्त ने बताया कि तारा मंडल भवन से संबंधित अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करते हुए इसे आम लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए क्रियाशील बना दिया जाएगा।


प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि तारा मंडल एवं साइंस सेंटर के संचालन से दुमका शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। इन संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों, प्रयोगात्मक शिक्षण तथा नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र में वैज्ञानिक चेतना और शोध की संस्कृति को नई दिशा प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

