आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य, शिक्षा और खाद्य आपूर्ति विभाग की निविदाओं की निष्पक्ष जांच की मांग

आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने राज्य की मैनपावर आउटसोर्सिंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्थानीय और छोटे संवेदकों को व्यवस्थित रूप से नजरअंदाज किया जा रहा है।

रांची: झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की ओर से रविवार को रांची के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की मैनपावर आउटसोर्सिंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि झारखंड के स्थानीय एवं छोटे संवेदक आज अपनी ही जन्मभूमि में उपेक्षा और भेदभाव का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने राज्य के जनक स्वर्गीय गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनके आंदोलन की मूल भावना स्थानीय लोगों को अधिकार दिलाना था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में छोटे संवेदकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारी विभागों में मैनपावर आउटसोर्सिंग की निविदा प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है तथा कुछ चुनिंदा एजेंसियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बावजूद विभागों और अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि छोटे संवेदकों को न्याय के लिए लगातार भटकना पड़ता है। विभागों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे GeM पोर्टल कि भी धज्जियाँ उड़ा हैं और साथ साथ अपने चहेतों पर सरकरी राशि भी लुटा रहे हैं। 

उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की कई निविदाओं का उल्लेख करते हुए उनकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग डिबार एजेंसियों को भी कार्य आवंटित करने से नहीं डरता है तो खाद्य आपूर्ति विभाग एवं शिक्षा विभाग अपने चहेतों को लाभ पहुंचने के लिए माननीय उच्च न्यायलय के आदेश कि अवहेलना करते हुए कुछ अनैतिक शर्तें भी उन एजेंसियों के अनुसार जोड़ देते हैं जिनसे उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचाया जा सके। निविदाओं के सम्बन्ध में सबसे दुखद स्थिति स्वास्थ्य   विभाग की है जहाँ दावे के साथ कहा जा सकता है कि सिर्फ पैसों के खेल पर मैनपावर आउटसोर्सिंग की निविदा आवंटित की जाती है। 

यह भी पढ़ें: भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब 'The Global Hearth', प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका

ग्रामीण विकास विभाग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मानदेय भुगतान में देरी के कारण कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले में एक कर्मी को समुचित इलाज नहीं मिलने से मृत्यु हो गई, क्योंकि विभाग में बैठे कुछ लोगों को  वर्तमान में कार्यरत ऐजेन्सी पसंद नहीं है जिसका खामियाजा कर्मियों को उठाना पर रहा है एवं मानदेय का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है,  जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 23 जून को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक समय नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष भूख हड़ताल भी करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग
यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित