POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वहां बढ़ता जनाक्रोश और विरोध प्रदर्शन क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने पाकिस्तान की मुनीर सेना द्वारा पीओके में जन क्रांति के खिलाफ दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान हालत 1971 वाली स्थिति से भी अधिक विस्फोटक होते जा रहे हैं। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के हिस्से को आजादी के बाद से ही अपने कब्जे में कर रखा है, जिसके कारण पीओके की जनता ने आक्रोशपूर्ण आजादी का आंदोलन छेड़ दिया है। मुनीर सेना की कठपुतली सरकार के प्रति पीओके की महिलाएं और पुरुष सड़कों पर उतर चुके हैं और अलग पीओके राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं।
उधर, पाकिस्तान की मुनीर सेना पीओके की जनता के आंदोलन और संघर्ष का दमन करने पर उतारू है। मुनीर सेना पीओके की जनता के घरों में चोरी कर रही है, लूटपाट कर रही है और उन घरों के लोगों की हत्याएं कर रही है। परंतु, पीओके की जनता इस बात पर उतारू है कि जब तक आजादी नहीं मिलेगी, जनता रुकने वाली नहीं है। किसी को इतना मत डराओ कि उनका डर ही समाप्त हो जाए। पीओके की जन क्रांति, मुनीर सेना की दमनकारी नीतियों का परिणाम है।


यदि इसी तरह मुनीर सेना का अत्याचार जारी रहा, तो भारत को बाध्य होकर हस्तक्षेप करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत पीओके में जनता की मुनीर सेना द्वारा जारी हत्याओं को आंख मूंदकर नहीं देख सकता। भारतीय सेना अवसर और आदेश के इंतजार में है। वास्तव में पीओके भारत का अभिन्न अंग है और अत्याचार को चुपचाप बर्दाश्त करते रहना भारत की नई विदेश नीति नहीं है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

