Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं का लिया गया फीडबैक

Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बीडीओ मेघनाथ उरांव, स्वास्थ्य सेवाओं और दवा व्यवस्था का जायजा लेते हुए।

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड स्थित मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने औचक निरीक्षण किया।

साहिबगंज: मंडरो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मेघनाथ उरांव ने शुक्रवार को मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर रजिस्टर, दवा स्टॉक और ओपीडी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में इलाज कराने आए मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।

बीडीओ मेघनाथ उरांव ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का वरीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए। उनका कहना था कि इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई और इलाज में लापरवाही जैसी समस्याओं में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद बीडीओ ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी की जाएगी और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चाय की गुमटी से BDO तक का सफ़र: साहिबगंज के सौरभ ने लिखी सफलता की नई कहानी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला
Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग