साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

यूथ क्लब के सदस्यों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का लिया संकल्प

साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
'मेरा युवा भारत' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाते यूथ क्लब के सदस्य।

साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' की ओर से महान साहित्यकार और 'वंदे मातरम्' के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साहिबगंज: 'वंदे मातरम्' के रचयिता एवं महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत, साहिबगंज की ओर से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा क्लब के सदस्यों को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन, साहित्यिक योगदान और राष्ट्रप्रेम की भावना से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रविकांत तांती और कौशर अंसारी उपस्थित रहे। वहीं यूथ क्लब के अध्यक्ष शैलेश कुमार, नीलू कुमारी और रेणु कुमारी समेत बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशर अंसारी ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके विचार देशभक्ति, नैतिक मूल्यों, शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें: कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अंत में मेरा युवा भारत के पूर्व स्वयंसेवक चंदन कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला
Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग