कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा

विभिन्न विभागों से 8.46 लाख रुपये की वसूली की गई

कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
कोडरमा व्यवहार न्यायालय।

कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा  के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा  ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है । उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है ।

लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती । लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है । उन्होने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है।

इस मामलो से सम्बंधित मासिक लोक अदालत में कुल दस बेंचों का गठन किया गया । मासिक लोक अदालत में  दस  बेंचो के माध्यम से कुल 21 वादो का निष्पादन किया गया एवं विभिन विभागों से 846000/ (आठ  लाख छियालीस हज़ार रुपए मात्र) की वसूली की गई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम

मौंके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें: koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला
Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग