Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला

राष्ट्रगान के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
(मॉडर्न स्कूल में कार्यशाला)

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) पर एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश और प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने शिक्षकों को रटने की पद्धति छोड़ समावेशी शिक्षा, मातृभाषा में पढ़ाई और योग्यता आधारित कौशल विकसित करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य NEP 2020 के मूल सिद्धांतों को कक्षा तक पहुंचाना और शिक्षकों को व्यावहारिक रूप से तैयार करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता  चंद्र प्रकाश ने 'समावेशी और योग्यता आधारित शिक्षा' विषय पर गहन चर्चा की। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी की मांगों के अनुरूप छात्रों को रटने की बजाय समझ और कौशल आधारित शिक्षा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समावेशी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग, हर क्षमता वाले बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही NEP 2020 का लक्ष्य है। 

कार्यशाला में इस विषय पर शिक्षकों के बीच समूह चर्चा भी हुई, जिसमें कक्षा में समावेशी माहौल बनाने के व्यावहारिक तरीके साझा किए गए। प्रकाश ने NEP 2020 के 5 मुख्य सिद्धांतों पर भी खुलकर चर्चा की। समावेशी शिक्षा  समाज के हर वर्ग, दिव्यांग वंचित बच्चों को मुख्यधारा में लाना। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।  

योग्यता आधारित शिक्षा  रटने की बजाय समझ, तर्क और कौशल पर जोर। बच्चे 'क्या' के साथ 'क्यों' और 'कैसे' सीखें। 10+2 सिस्टम की जगह नया पाठ्यक्रम ढांचा। फाउंडेशन स्टेज से ही खेल और गतिविधि आधारित सीखना। मातृभाषा में शिक्षा कक्षा 5 तक, संभव हो तो कक्षा 8 तक, पढ़ाई मातृभाषा में। इससे समझ बेहतर होती है। बहु-विषयक शिक्षा  विज्ञान, कला, खेल, व्यावसायिक शिक्षा का संगम। एक ही स्ट्रीम की बाध्यता खत्म।

यह भी पढ़ें: बासोडीह और समलडीह में कुटीर उद्योग बना अवैध महुआ शराब का कारोबार, प्रशासन मौन

विद्यालय के प्राचार्य  गुरु चरण वर्मा ने NEP 2020 की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह आज के समय की मांग है। आज यदि हम समाज के सभी वर्गों का उत्थान चाहते हैं तो हमें समावेशी शिक्षा को अपनाना ही होगा। शिक्षक ही इस बदलाव के वाहक हैं।
प्राचार्य ने शिक्षकों को इस विषय पर 3 महत्वपूर्ण सुझाव दिए 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

हर बच्चे को देखें क्लास में कोई भी बच्चा पीछे न छूटे। कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दें। यही समावेशी शिक्षा है। रटाओ मत, समझाओ प्रश्न का उत्तर याद कराने की बजाय कांसेप्ट क्लियर करो। बच्चे तर्क करना सीखें। बदलाव के वाहक बनें NEP 2020 की सफलता शिक्षकों पर टिकी है। नई तकनीक, नई गतिविधियाँ अपनाएँ।

वहीं विद्यालय की निर्देशिका  संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है। हमारा संकल्प है कि हर विद्यार्थी अनूप आत्मविश्वास और अनूप मूल्यों के साथ जीवन की हर चुनौती का सामना करे। कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान