Koderma News: मडुवा यूनिट में महिलाओं की सुविधा के लिए बनेगा शौचालय, उपायुक्त ने दिए निर्देश

महिलाओं के आजीविका सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर

Koderma News: मडुवा यूनिट में महिलाओं की सुविधा के लिए बनेगा शौचालय, उपायुक्त ने दिए निर्देश
(मडुवा प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण)

कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने झुमरी तिलैया बाजार समिति स्थित मडुवा प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण कर मशीनों की तकनीकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका की सराहना की तथा परिसर में बेहतर साफ-सफाई और महिला शौचालय निर्माण का निर्देश दिया।

कोडरमा: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया अंतर्गत बाजार समिति स्थित मंडुवा प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय ने यूनिट में स्थापित सभी मशीनों का तकनीकी रूप से अवलोकन किया तथा मंडुवा उत्पादन एवं प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। 

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने यूनिट तक मंडुवा लाने की व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया तथा स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मंडुवा के उपयोग एवं उससे संबंधित गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मंडुवा आधारित उत्पादों के निर्माण एवं इससे महिलाओं की आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मंडुवा प्रसंस्करण यूनिट की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर प्रशासक को यूनिट परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यूनिट में कार्यरत महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला शौचालय निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती
खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन