Koderma News: युवाओं के हक के लिए राजद का शंखनाद, 25 मई को युवा राजद की महाबैठक

'युवा चौपाल' की तैयारियों को लेकर रणनीति होगी तैयार

Koderma News: युवाओं के हक के लिए राजद का शंखनाद, 25 मई को युवा राजद की महाबैठक
(मनोज रजक)

कोडरमा के डोमचांच स्थित मेहता भवन में 25 मई को सुबह 11 बजे युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज रजक के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में आगामी 'युवा चौपाल' की रणनीति और रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांवों और चौराहों पर जाकर युवाओं को शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति एकजुट करना तथा शासन-प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का शंखनाद करना है।

कोडरमा: युवाओं के हक, अधिकार और उनके भविष्य को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल आगामी दिनों में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसी सिलसिले में आगामी 25 मई को सुबह 11 बजे से डोमचांच स्थित मेहता भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी "युवा चौपाल" की सफलता एवं तैयारियों और उसकी रणनीति को लेकर आयोजित की जा रही है।​

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने कहा कि आज देश और राज्य का युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और रोजगार के अवसरों की कमी ने युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। रजक ने कहा की आज युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट शिक्षा, रोजगार और उनके आत्मसम्मान का है। युवा राजद इन बुनियादी मुद्दों पर चुप नहीं बैठने वाला। 'युवा चौपाल' के माध्यम से हम गांव-गांव और चौक-चौराहों तक जाएंगे,युवाओं को एकजुट करेंगे और उनके अधिकारों के लिए एक जोरदार आवाज बुलंद करेंगे। 

डोमचांच की यह बैठक इसी शंखनाद की तैयारी है।जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों,पंचायतों और नगर क्षेत्रों के युवा राजद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित आम जागरूक युवाओं से अपील की है कि वे 25 मई को सुबह 11 बजे मेहता भवन, डोमचांच में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि युवाओं की भारी भागीदारी ही इस बैठक को सफल बनाएगी और दबे-कुचले व बेरोजगार युवाओं की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा