Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
अखिलेश सिंह और उमेश यादव की मौजूदगी में विधायक ने लिया ग्राउंड जीरो का जायजा
झरिया विधानसभा क्षेत्र में गहराए बिजली और पानी के संकट को लेकर विधायक रागिनी सिंह एक्शन मोड में नजर आईं। डिगवाडीह बिजली सब-स्टेशन का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई, जिसके समाधान के लिए विधायक ने हर्ल सिंदरी प्रबंधन से बात कर वैकल्पिक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। वहीं, जामाडोबा पटिया बस्ती के समीप 30 इंची मुख्य पाइपलाइन फटने से झरिया शहर और धनसार समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही, जिसका निरीक्षण कर विधायक ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
झरिया: विधानसभा क्षेत्र में गहराए बिजली एवं जल संकट को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। डिगवाडीह बिजली सब स्टेशन का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से भौरा, जामाडोबा, भागा, डिगवाडीह, फूसबंगला समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक रागिनी सिंह ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक ट्रांसफार्मर हर्ल सिंदरी में उपलब्ध है। इसके बाद विधायक ने स्वयं पहल करते हुए हर्ल प्रबंधन से वार्ता की और बिजली विभाग को शीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करवाई, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता की समस्या उनकी प्राथमिकता है तथा बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर अखिलेश सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
