Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
थोक और खुदरा विक्रेताओं का कॉकटेल, रातों-रात अमीर बनने के लालच में बर्बाद हो रहे परिवार
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर चौक, डाकबंगला चौक, सीलमपुर, बड़कियारी सहित दर्जन भर गांवों में झारखंड सरकार द्वारा प्रतिबंधित लॉटरी का अवैध धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। माफियाओं द्वारा थोक और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से रोजाना लाखों रुपयों का टर्नओवर किया जा रहा है। सुबह होते ही दलाल घर-घर जाकर गरीब और मजदूर तबके के लोगों को अधिक पैसों का लालच देकर टिकट बेच रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में हुई छापेमारी के बावजूद स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते यह सिंडिकेट पूरी तरह सक्रिय है।
महेशपुर: प्रखंड के अंतर्गत झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री महेशपुर बाजार और कई अन्य ग्रामीण इलाकों में बेधड़क हो रही है। बताते चलें कि महेशपुर अंबेडकर चौक, हाटपड़ा डाकबंगला चौक, सीलमपुर, बड़कियारी, बलियापातरा चांडालमारा, रोलाग्राम, कैराछत्तर चौक, छक्कुधाड़ा देवीनगर बलियाडांगाल समेत इन सभी गांव में अब तक लॉटरी टिकट बेचने वालों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है रोजाना लाखों रुपए से अधिक लॉटरी का धंधा चल रहा है इस धंधे में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।जो थोक में लॉटरी की बिक्री महेशपुर के कई इलाकों में कर रहे हैं।
थोक विक्रेता से खुदरा विक्रेता लॉटरी खरीद कर लोगों को अधिक पैसा की लालच देकर लॉटरी की बिक्री करते है। गरीब और मजदूर तबके के लोग दिनभर मजदूरी करके अपनी कमाई से लॉटरी की टिकट खरीदते हैं जिससे कई परिवार आर्थिक परेशानी झेलने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं।स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण महेशपुर प्रखंड के कई इलाकों में अवैध लॉटरी विक्रेता लॉटरी की कमाई से मालामाल हो रहे हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
