Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
पैंथर मोबाइल दस्ता और सशस्त्र बलों की घेराबंदी से कांपा माफिया
रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गोला थाना क्षेत्र के कामता (कोलहवा घुटवा) स्थित भैरवी नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 120 लीटर तैयार महुआ शराब, 600 किलो जावा महुआ और निर्माण सामग्री जब्त की। मौके से रजरप्पा निवासी आरोपी दशरथ महतो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोला थाना में कांड संख्या 59/2026 के तहत नई धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामगढ़: पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को सूचना मिली कि गोला थाना अन्तर्गत ग्राम कामता, टोला कोलहवा घुटवा भैरवी नदी के किनारे कुछ लोग अवैध महुआ देशी शराब का निर्माण कर गोला एवं रजरप्पा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त छापेमारी टीम के द्वारा को ग्राम- कामता, टोला कोलहवा घुटवा भैरवी नदी के किनारे पहुँचा तो देखा गया कि 5-6 व्यक्तियों द्वारा अवैध भट्ठी बनाकर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। तत्पश्चात घेराबन्दी कर उपरोक्त लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु वे लोग पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति दशरथ महतो, उम्र 27 वर्ष, पे०- विशेश्वर महतो, सा०- सिकनी, थाना रजरप्पा, जिला- रामगढ़ को पकड़ा गया एवं अन्य 04 व्यक्ति भागने में सफल रहे।
बरामद बस्तुओं का विवरणः

(2) करीब 600 किलो जावा महुआ
(3) 05 (पाँच) बड़ा अल्युमिनियम का तसला, जिसके पेंदा काला रंग का
(4) 04 (चार) ब्लू रंग का जार, जिसमें नल लगा हुआ।
(5) एक बड़ा और एक छोटा साईकिल पुराना
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम
(1) आलोक रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़।
(2) पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल।
(3) पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, गोला।
(4) पु०अ०नि० स्वामी रंजन ओझा, गोला थाना।
(5) पु०अ०नि० कुमार प्रभात रंजन, गोला थाना।
(6) स०अ०नि० संजय कुमार गोराई, गोला थाना (अनुसंधानकर्ता)
(7) स०अ०नि० बहादुर महतो, गोला थाना।
(8) स०अ०नि० तहसीन अहमद, गोला थाना।
(9) पैंथर मोबाईल दस्ता, गोला थाना एवं सशस्त्र बल।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
