Bokaro News: जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, अध्यक्ष सुनिता देवी ने योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का दिया निर्देश

उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार भी उपस्थित

Bokaro News: जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, अध्यक्ष सुनिता देवी ने योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का दिया निर्देश
(फ़ोटो)

बोकारो जिला परिषद की सामान्य बैठक परिषद की अध्यक्ष सुनिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, जिला परिषद सदस्य और सांसद व विधायक प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान पिछली कार्ययोजनाओं के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

बोकारो: जिला परिषद, बोकारो की सामान्य बैठक अध्यक्ष सुनिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख, संबंधित सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पिछली बैठक के बिन्दुवार अनुपालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों को सदन में रखा। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों पर नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर आवश्यक निर्देश एवं सुझाव भी दिए गए। अध्यक्ष ने बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी