Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

भगत सिंह चौक स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने की फायरिंग

Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी
खूंटी में पेट्रोल पंप पर फायरिंग

खूंटी के भगत सिंह चौक स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग की। मौके से कथित PLFI का पर्चा बरामद हुआ, जिसमें 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है।

खूंटी: शहर के व्यस्त भगत सिंह चौक स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोली चलाने के बाद कथित रूप से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम का पर्चा छोड़ा और तोरपा रोड की ओर फरार हो गए। पर्चे में पेट्रोल पंप संचालक अमित साहू से दो दिनों के भीतर 10 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

घटना देर रात की बतायी जा रही है। उस समय अमित साहू पेट्रोल पंप पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। एक अपराधी ने गोली चलाई और दोनों पर्चा छोड़कर बाइक से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा और सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और कथित पीएलएफआई पर्चा बरामद किया। पर्चा कथित जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम का बताया जा रहा है। पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पंप संचालक अमित साहू ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी दो-तीन बार धमकी मिल चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व परवल स्थित उनके घर पर हमला किए जाने की बात भी उन्होंने बताई।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान में जुटी है। थाना प्रभारी ने पंप पर एक गोली चलने की पुष्टि की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी