सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
विजेता कोल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
रांची में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जो अब आगामी कोल इंडिया प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले।
तीन दिनों तक चले इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में एकल, युगल तथा टीम स्पर्धाओं के निर्णायक एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शानदार रैलियों, सटीक स्मैश और बेहतरीन डिफेंस से खिलाड़ियों ने उपस्थित खेलप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
फाइनल मुकाबलों के सफल समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त कर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस प्रतियोगिता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले सभी खिलाड़ी आगामी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। ये खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपनी का गौरव बढ़ाएंगे।
तीन दिवसीय यह खेल महोत्सव खिलाड़ियों के उत्साह, आपसी सम्मान, सौहार्दपूर्ण वातावरण और भविष्य की खेल चुनौतियों का सामना करने के दृढ़ संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रमुख परिणाम
टेबल टेनिस – महिला वर्ग
- ओपन सिंगल्स: विजेता – सुगंधा वर्मा (HQ), उपविजेता – जसप्रीत कौर कहलोन (HQ)
- ओपन डबल्स: विजेता – जसप्रीत कौर कहलोन एवं सुगंधा वर्मा (HQ)
- टीम चैंपियनशिप: विजेता – सुगंधा वर्मा, जसप्रीत कौर कहलोन, अंशु मिश्रा, दिव्या चौहान एवं पूजा प्रसाद (HQ)
टेबल टेनिस – पुरुष वर्ग
- ओपन सिंगल्स: विजेता – समरजीत कुमार (पिपरवार), उपविजेता – अशलम शायर (कुजू)
- ओपन डबल्स: विजेता – निशांत कुमार एवं अशलम शायर
- टीम चैंपियनशिप: विजेता – निशांत परमार, गौरव चुग, मयाशंकर, राहुल मधेसिया एवं सुनील कुमार (Hazaribagh)
टेबल टेनिस – वेटरन्स
- ओपन सिंगल्स: विजेता – विंसेंट तिर्की (CRS Barkakana)
- ओपन डबल्स: विजेता – डॉ. अविनाश तिग्गा एवं पी.के. लायक
बैडमिंटन – महिला वर्ग
- ओपन सिंगल्स: विजेता – मंजू देवी (CRS), उपविजेता – मालती कुमारी (CRS)
- ओपन डबल्स: विजेता – मालती कुमारी एवं मंजू देवी (CRS)
- टीम चैंपियनशिप: विजेता – मालती कुमारी, मंजू देवी, सुगन कुमारी, अंजू कुमारी (DEO) एवं अंजू कुमारी (Gen. Asst.)
बैडमिंटन – पुरुष वर्ग
- ओपन सिंगल्स: विजेता – यश सती (Dhori), उपविजेता – निखिल कुमार (CHR)
- टीम चैंपियनशिप: विजेता – अमित सिंह ग्वाल, अभय जैन, अभिषेक भारती, नितेश कुमार सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता (HQ)
बैडमिंटन – वेटरन्स
- ओपन सिंगल्स: विजेता – मोहन लाल सिंह (Amrapali Chandragupt), उपविजेता – अविनाश कुमार तिवारी (HQ)
- ओपन डबल्स: विजेता – सुरेश के. विश्वकर्मा एवं अविनाश कुमार तिवारी (CRS Barkakana/HQ)
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, वह सीसीएल में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.



