Bokaro News: ई20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का 'झारखंड टाउन हॉल' आयोजित

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप

Bokaro News: ई20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का 'झारखंड टाउन हॉल' आयोजित
(बोकारो आप बैठक)

बोकारो स्थित निर्मल भवन में आम आदमी पार्टी द्वारा ई20 पेट्रोल के खिलाफ 'झारखंड टाउन हॉल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और वाहन चालकों ने ई20 पेट्रोल से वाहनों में आ रही खराबी पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

बोकारो: ई20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा आयोजित ई20 के खिलाफ झारखण्ड टाउन हाॅल कार्यक्रम  स्थानीय निर्मल भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वाहन चालक एवं जागरूक नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ई20 पेट्रोल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा लोगों ने अपने अनुभव, समस्याएं, सवाल और सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़कर लोगों ने ई20 पेट्रोल से संबंधित अपनी चिंताओं को सामने रखा। जमशेदपुर से बाहर रहने वाले अनेक लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आप के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने जबरन  देश की जनता पर ई20 पेट्रोल लादेन दिया है। इससे  देश भर में लाखों-लाख गाड़ियां खराब हो रहीं हैं। इसके खिलाफ देश भर में पार्टी का अभियान चल रहा है। 

Jharkhand Govt Ad
प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह ने कहा कि दुनियाभर के विकसित देश भी ई10 तक ही पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए केंद्र सरकार देश पर ई20 लाद रही है। अन्य अनेक वक्ताओं ने भी कहा कि ई20 पेट्रोल को लेकर आम वाहन चालकों के मन में कई सवाल और चिंताएं हैं। सरकार को इन मुद्दों पर जनता की बात सुननी चाहिए और वाहन चालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक अभिषेक कुमार ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता भाष्कर सुमन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, शंभु सिंह गांधी, विनीता मिश्रा, विधान चंद्र राय, राजेश लिंडा, संगीता तिर्की, सहित अन्य ने भी विचार रखे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने 46 मामलों की सुनी फरियाद

आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
जिला कमेटी की ओर से अपने वक्तव्य में कहा गया कि ई20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज़ को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा और इस विषय पर जनजागरूकता अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कसमार के मोचरो से 400 मीटर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ई20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों ने अपने अनुभव और समस्याएं साझा कीं। अरविंद केजरीवाल  के साथ लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। जमशेदपुर के साथ-साथ बाहर के लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भी भाग लिया। ई20 पेट्रोल से जुड़े सवालों को व्यापक स्तर पर उठाने का संकल्प लिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल