Bokaro News: कसमार के मोचरो से 400 मीटर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 

Bokaro News: कसमार के मोचरो से 400 मीटर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
(कसमार थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के 400 मीटर केबल तार के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी)

बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र स्थित मोचरो गांव से चोरी हुए 400 मीटर केबल तार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का केबल तार भी बरामद कर लिया है।

बोकारो: कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप ड्रम 95 एमएम केबल तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया केबल तार भी बरामद किया है। घटना 18 अगस्त की रात की है, जब करीब 400 मीटर केबल तार चोरी कर लिया गया था। मामले में तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर कसमार थाना में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया था। 

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 अगस्त को छापेमारी कर 28 वर्षीय दिगंबर कुमार पांडेय  एवं 24 वर्षीय  चंदन कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। छापेमारी दल में कसमार  थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पुअनि रंजन कुमार सिंह, पुअनि घनश्याम कुमार रवि और सअनि पंकज कुमार शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा Bokaro News: घर से निकलीं दो बच्चियां ट्रेन से पहुंचीं स्टेशन, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
Giridih News: सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोग, सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’
Bokaro News: सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरिया के स्कूल से साझेदारी
Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी
Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
Lohardaga News: सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल